जनकुपरधाम अयोध्या तक चलनेवाली ट्रेन सेवा को ले बैठक स्थगित
मधुबनी, अगस्त 26 -- जयनगर। जनकपुर से डायरेक्ट अयोध्या तक चलने वाली ट्रेन को लेकर भारत नेपाल के रेलवे अधिकारी सहित सुरक्षा एजेंसियों की 26 अगस्त बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। इससे पूर्व भी 23 अगस्त का बैठक रद्द हो गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अवध से मिथिला तक चलने वाली डायरेक्ट ट्रेन सेवा को लेकर समस्तीपुर डीआरएम के अध्यक्षता में भारत-नेपाल के दोनों अधिकारियों की बैठक होनी है। जो जयनगर रेलवे स्टेशन पर निश्चित हुआ था। पर दोनों देश के संबंधित अधिकारियों के समन्वय नहीं होने के कारण दोनों बैठक स्थगित किया गया है। जो 2 सितंबर को बैठक हो सकती है। नेपाली रेलवे के मैनेजिंग डायरेक्टर परिवेश प्रजूली ने इसकी जानकारी दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.