जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती मनाई
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर। साहित्य सफर संस्था की ओर से मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में गुरुवार को जनकवि बाबा नागार्जुन की 114वीं जयंती मनाई गई। जनकवि नागार्जुन के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कवि रंजन कुमार राय ने कहा कि नागार्जुन के जीवन के अनुभवों में विविधता है। उनकी कविता लोगों के साथ गहरा संबंध रखती हैं। मुख्य अतिथि कवि मुदित कुमार झा मुदित ने कहा कि नागार्जुन का संपूर्ण साहित्य कागज की लेखी का नहीं बल्कि आंखन की देखी का सच है। मौके पर प्रेम कुमार प्रिय, संतोष कुमार ठाकुर अनमोल, राजीव रंजन, विजय मंडल, इंद्रजीत कुमार, अजय शंकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- कवि सम्मेलन में हास्य-श्रंगार-ओज की कविता सुनायी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.