कौशाम्बी, मार्च 26 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदगंज वार्ड में गुरुवार सुबह जनकल्याण की भावना से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ पवित्र रामायण ग्रंथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए की गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने पूजा-अर्चना कर अखंड रामायण पाठ का विधिवत शुभारंभ कराया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा क्रमवार रामायण पाठ आरंभ किया गया। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन समाज एवं जनकल्याण की भावना से कराया जा रहा है। जिससे समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि, जनपद के विकास तथा देश में शांति व सौहार्द की कामना की जा सके। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा और वातावरण रामधुन व धार्मिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.