जनकल्याण समिति ने किया भंडारे का आयोजन
संभल, जून 10 -- जन कल्याण समिति के तत्वाधान में बुधवार को पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी ने रहागीरों को प्रसाद वितरण किया। माल गोदाम रोड स्थित जनकल्याण समिति के पदाधिकारी मोहन नक्षत्र के आवास पर बुधवार को पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भंडारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम विधि विधान से देवी देवताओं का पूजन किया गया। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भंडारा करने का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। अन्नदान का सर्वोत्तम रूप माना जाता है। इस अवसर पर लोग कई सामाजिक कार्य करते हैं। जिसका फल उन्हें अवश्य मिलता है। इस अवसर पर कल्पना वार्ष्णेय, आशा गोस्वामी, भावना गुप्ता, मीनू, पूनम, पूर्णिमा, सोनी रस्तोगी, सीमा, कांता अदलखा, रेखा रस्तोगी, शालिनी शर्मा, सीमा सिंह, अनामिका सिंह आदि मौजूद रही।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.