रांची, जून 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान द्वारा 250 फलदार पौधरोपण एवं वितरण किया गया। इस दौरान किसानों के बीच भी फलदार पौधे वितरित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संस्था हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान चलाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। संस्थान ने वर्ष 2026-27 के दौरान पांच हजार पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के विभिन्न सरना पूजा स्थलों पर सखुआ एवं अन्य फलदार पौधों के रोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण...