अयोध्या, जून 15 -- तारुन, संवाददाता। ब्लाक सभागार सभागार तारुन में आयोजित जनकल्याण शिविर एवं मेले में सोमवार को विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। कार्यक्रम में आम ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं दिखी। जिससे अधिकांश विभागीय कर्मचारी स्टालों पर लाभार्थियों के आने की राह देखते नजर आए। शिविर में पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण सहित कई विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई थी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराई। लेकिन ग्रामीणों की कम भागीदारी के कारण स्टॉलों पर सन्नाटा पसरा रहा।कर्मचारियों यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्...