जनकल्याण शिविर में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की हुई बिक्री
गाजीपुर, जून 15 -- सादात। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार चप्पलों और घरेलू उपयोग की अन्य सामग्रियों की भी अच्छी बिक्री हुई। बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह, बीईओ हेमवंत कुमार और सीएम फेलो डॉ. बृजेश कुमार के निर्देशन में विभागीय कर्मचारियों ने लाभार्थियों का नामांकन किया तथा योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझाई। पोषण विभाग के स्टॉल पर सीडीपीओ सोनम सिंह और सुपरवाइजर मंजू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं को पोषण एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर निपुण भारत मिशन, नवाचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.