जनकल्याण शिविर में मिले 50 आवेदन, लाभुकों को बांटे कार्ड व प्रमाण पत्र
सासाराम, जून 16 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का शुभारंभ दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सात लोगों को ई-श्रम कार्ड, पांच लोगों को राशन कार्ड तथा एक लाभुक को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर आम लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। बीडीओ तेज बहादुर सुमन ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर शीघ्र सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जनकल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.