लखीमपुरखीरी, जून 15 -- फूलबेहड़। तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले की शुरुआत विधायक मंजू त्यागी ने की। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। सुशासन, सेवा और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन ब्लाक फूलबेहड़ में किया गया। मेला में स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास परियोजना, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गये। प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, बीडीओ सुमित कुमार सिंह, एडीओ अनुराग पांडेय, शिव भगवान मौर्य, अशोक राजभर सहित तमाम लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ब्लाक सभगार में स्वास्थ्य मेले और जनकल्याण शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में लोगों को दिया योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वा...