कटिहार, जून 17 -- फलका, एक संवाददाता फलका प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन लाभुकों की भीड़ देखी गयी। शिविर के दूसरे दिन 243 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 107 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर के दूसरे दिन तक 366 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 161 क निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया। शिविर में बुधवार को आवेदकों की भीड़ विभिन्न स्टॉलों पर देखी गई। शिविर की मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ कर रहे थे।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। यह भी पढ़ें- केसठ के सहयोग सह जनकल्याण शिविर में प्राप्त हुए 35 आवेदन बीडीओ ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बता...