पूर्णिया, जून 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को जिला उप विकास आयुक्त अविनाश कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, उद्योग, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह लिंकेज, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने लखपति दीदी काउंटर पर गौपालन से संबंधित आवेदन देखकर उसे जिला गव्य विकास पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गव्य विकास विभाग की योजनाओं के तहत लाभुकों को अधिक अनुदान का लाभ मिल सकता है। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड कार्यालय में सहयोग शिविर आयोजित, 202 में 175 मामलों का त्वरित निष्पादन उन्होंने बताया कि इस योज...