पूर्णिया, जून 17 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय जनकल्याण सह सहयोग शिविर का शुभारंभ हुआ। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। पहले दिन प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 148 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- सहयोग श...