समस्तीपुर, जून 18 -- समस्तीपुर, हिटी। तीन दिनों से जारी जनकल्याण महाशिविर के अंतिम दिन गुरुवार को करीब डेढ़ हजार आवेदनों का निष्पादन किया गया। इस दौरान जिला के तमाम अधिकारी समेत सभी एसडीओ व बीडीओ शिविर का निरीक्षण किया। वहीं आवेदनों के ऑन स्पॉट निष्पादन पर विशेष बल दिया। विद्यापतिनगरप्रखंड मुख्यालय परिसर में एसडीओ किशन कुमार ने निरीक्षण किया। स्टॉलों का जायजा लिया और आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए, ताकि उन्हें कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रतापगंज में अंतिम दिन 15 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन महाशिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, जीविका, कृषि, बाल व...