जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की ने कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में शादी अनुदान, पीएम सूर्य घर योजना, कन्या विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, ओडीओपी, नमामि गंगे, फैमिली आईडी, सड़कों के कार्य, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और आईसीडीएस पोषण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं में तेजी लाने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर और सही तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों की नियमित जांच करने और कमजोर क्षेत्रों पर खास ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को जनहित की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और कमजोर प्र...