जनकल्याण मेलों में टीबी मुक्त भारत का संकल्प
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विकास खंडों में विशेष टीबी हेल्थ कैंप व जनकल्याण मेलों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ टीबी रोगियों की सक्रिय खोज, जांच और उपचार की व्यवस्था की गई। विकासखंड कार्यालय अतरौली में आयोजित जनकल्याण मेला व टीबी हेल्थ कैंप का निरीक्षण प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।वहीं धनीपुर में आयोजित विशेष टीबी हेल्थ कैंप का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.