आगरा, जून 1 -- तीर्थ नगरी के लहरा गंगा घाट स्थित पंचायती उदासीन निर्वाण आश्रम में महंत सोमवार मुनी महाराज द्वारा जनकल्याण के उद्देश्य से 21 दिवसीय अग्नि तपस्या एवं धार्मिक अनुष्ठान का सोमवार को अंतिम दिन था। 12 मई से प्रारंभ होकर 1 जून तक चलने वाले इस विशेष तप अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं एवं संत समाज में गहरा उत्साह देखने को मिला गांव में आयोजित कार्यक्रम में जययपुर से आए संत पवन मुनी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में तपस्या और यज्ञ का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में कुमार पागल बाबा, महेंद्र सभासद सूरजपाल सभासद रघुवीर सिंह, प्रेम पंडित, बबलू शर्मा, पिन्नी बाबू, जगतपाल, प्रेमशंकर, कमल सिंह, सत्यपाल सिंह, गोविंद सहित काफी लोगों ने भंडारे में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...