कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विवि की वर्षभर चतुर्दिक प्रगति और शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर रहने की आकांक्षा में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। साल के पहले दिन गुरुवार को विवि परिसर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में संगीतबद्ध सुंदरकांड पाठ हुआ। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ किया गया कर्म श्रेष्ठ फल देता है, इसलिए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपने कर्मों की आहुति देने के लिए, लोगों की मदद करने के लिए, संस्कार युक्त शिक्षा के लिए सतत काम करना चाहिए। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.