जनकल्याणार्थ 21 कुण्डीय महायज्ञ 19 जुलाई को आयोजित होगा
हापुड़, जून 9 -- भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा जनकल्याणार्थ 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा। इस दौरान महासभा की एक बैठक श्री रघुनाथ मंदिर, कबाड़ी बाजार, हापुड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष पंडित केसी पाण्डेय ने की। महासभा के समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आरजी सुमंगलम में आयोजित होने वाले इस महायज्ञ का उद्देश्य विवाह बाधा निवारण, ऋण मुक्ति, रोग मुक्ति, शत्रु बाधा से रक्षा, व्यापार वृद्धि, संतान प्राप्ति, लक्ष्मी कृपा, यश-कीर्ति एवं आयु वृद्धि के लिए यजमानों की मनोकामना पूर्ति करना है। इसके साथ ही यह आयोजन समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुंदर कांड पाठ और भंडारा आज इस अवसर पर डा. वासुदेव शर्मा, पंडित जगदम्बा शर्मा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.