कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति, जिले में छात्रावासों की संख्या, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों की स्थिति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं पेंशन लाभार्थियों की संख्या आदि की जानकारी ली। कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उप मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- योजनाओं के बारे ...