गाजीपुर, जुलाई 18 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को अवथही गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के स्वागत समारोह और जन चौपाल का आयोजन किया गया। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना और महिला एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर...