मधुबनी, जून 12 -- मधेपुर, निज संवाददाता। फुलपरास के विधायक सह बिहार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल ने शुक्रवार को मधेपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। इसमें क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने विभिन्न विभागों में विकास कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। बैठक में प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी, प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विकास कुमार मिश्र, बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, सीओ नितीश कुमार के अलावे अधिकांश विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खेल मैदानों की धीमी प्रगति पर पांच पीओ से मांगा स्पष्टीकरणविभागों की स्थिति की समीक्षा ...