रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर। भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को 12 साल विश्वास, विकास व जनकल्याण विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- बूथ सशक्तिकरण से ही विजय सुनिश्चित होगी : त्रिवेंद्र विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ...