गंगापार, मार्च 28 -- बगई कला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ के तत्वावधान में शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर लोक कलाकार हरिश्चंद्र पांडे और उनकी टीम ने गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह पटेल ने किया। ग्राम प्रधान प्रताप बहादुर सिंह ने लोक कलाकारों का स्वागत किया। लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की। इस मौके पर राजेश सिंह, गुलाब मौर्या, शंकर लाल पटेल, मुन्ना सिंह, दयाशंकर सिंह, मर्द सिंह, राज बहादुर सिंह, अमर सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.