बदायूं, अप्रैल 25 -- ब्लॉक कार्यालय में साप्ताहिक बैठक की गयी गयी। जिसमें बीडीओ शैली गोविल ने मनरेगा योजना, श्रमिक नियोजन, ई-केवाईसी, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, 15 वां एवं पंचम वित्त, रेट्रोफिटिंग सर्वे, गौशाला, पेंशन, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की। बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिये। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह बैठक करें। गौशाला में गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जाये। एडीओ पंचायत शशीकांत शर्मा, रमेश चंद्र बघेल, देवपाल, विनोद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.