जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देंगे, दीप जलाएंगे
हरदोई, सितम्बर 15 -- हरदोई। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचानें तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने की कवायद होगी। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। जनपद में समारोह आयोजित कर केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि कुल 12 प्रमुख कार्यक्रम एवं 03 विशेष कार्यकम आयोजित किये जाने हैं। कार्यक्रमों की मूल भावना एवं उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाना है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.