जनकपुर में बही मिथिला संस्कृति की रसधार
सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- सीतामढ़ी। भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी रेल सेवा परिचालन के शुभारंभ अवसर पर जनकपुर स्टेशन परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या से सीतामढ़ी और जयनगर होते हुए मंगलवार की सुबह जनकपुर पहुंची ट्रेन के यात्रियों के स्वागत में आयोजित इस समारोह में मिथिला और अवध की साझा संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। मिथिला नाट्यकला परिषद, जनकपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक नृत्य, गायन और मैथिली स्वागत गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने मधुर और 'रोटी-बेटी' के संबंधों की जीवंत झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: अयोध्या-सीतामढ़ी-जनकपुरधाम रेल कनेक्टिविटी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.