बलरामपुर, मार्च 24 -- गैसड़ी, संवाददाता। जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान राम के जीवन प्रसंगों का आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक सर्वेश महाराज ने बताया कि भगवान राम का अवतार अयोध्या धाम में चक्रवर्ती महाराज दशरथ के यहां हुआ, जिससे पूरे अवध में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन से हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। 19 से 28 मार्च तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक रामचरित का वर्णन किया जा रहा है। अंत में भव्य शोभायात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.