सहरसा, अप्रैल 20 -- नवहट्टा। नेपाल के जनकपुर धाम में आयोजित परवाहा लोक संस्कृति महोत्सव में श्री कृष्ण नारदी भजन मंडली ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के विविध रूपों को संगीत के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसकी आयोजन समिति ने सराहना की। लुप्त होती नारदी भजन परंपरा को जीवित रखने के प्रयास के लिए टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। निर्देशक रमेश रंजन ने अशोक राय, जीवेंद्र राय, रतन झा सहित अन्य कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.