जनकपुर धाम रवाना हुआ छोटू ठाकुर
मोतिहारी, मई 4 -- छौड़ादानो। बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के जोलगांवा गांव निवासी छोटू ठाकुर धावक के रूप में कीर्तिमान स्थापित करना चाहता है। वह सोमवार को दौड़ते हुए नेपाल के जनकपुर धाम के लिए सुबह पौने नौ बजे छौड़ादानो प्रखंड मुख्यालय से रवाना हुआ। छोटू ठाकुर ने बताया कि वह पहले भी दौड़ते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू जाकर पशुपतिनाथ मंदिर एवं पटना हनुमान मंदिर में दर्शन कर आया है। छोटू ठाकुर ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य धावक के रूप में कीर्तिमान स्थापित करना है। छोटू ठाकुर बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के जोलगावां गांव निवासी एक किसान का पुत्र है। वह पहले भी एसएसबी द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.