देहरादून, अप्रैल 13 -- विधायक सविता कपूर ने इंजीनियर एन्क्लेव जनकपुरी में सोमवार को उत्तराखंड जल निगम द्वारा स्वीकृत सीवर लाइन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। कैंट विधानसभा क्षेत्र को 100% सीवर लाइन से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर सहायक अभियंता सुमित नौटियाल, रोमा सिंह, आशा सहेल, पुष्पा देवी, संदीप...