नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट में बाइकर कमल ध्यानी की मौत के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। ध्यानी इस साल फरवरी में जनकपुरी इलाके में अपनी बाइक चलाते समय एक गड्ढे में गिर गए थे। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक साजिश और गैर-इरादतन हत्या से जुड़ी धाराएं लगाई हैं। जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास हरजोत सिंह औजला ने मंगलवार को चार्जशीट पर विचार करने के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय की। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख पर एसएचओ को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है। जुडिशियल मजिस्ट्रेट औजला ने 7 अप्रैल को आदेश दिया कि इस मामले को 30 अप्रैल को विचार के लिए दोबारा लिस्ट किया जाए। अगली सुनवाई की तारीख पर स्पष्टीकरण देने के लिए जांच अधिकारी और एसएचओ को तलब किया जाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार प्रजापति और योगेश नाम के ...