सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- सीतामढ़ी। पुनौराधाम में शनिवार को दिव्य और ऐतिहासिक अनुष्ठान होगा। जनकनंदिनी अपने भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वैदिक परंपरा के अनुसार वर्तमान गर्भगृह से नूतन श्री सीताराम मंडपम में मंगल प्रवास करेंगी। मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने तक श्रद्धालु इसी मंडपम में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। पुनौराधाम के उत्तराधिकारी महंत रामकुमार ने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व, 8 अगस्त 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भव्य मां जानकी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब ठीक एक वर्ष बाद, 8 अगस्त 2026 को उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है।सनातन परंपरा के अनुसार, जब किसी प्राण-प्रतिष्ठित मंदिर का भव्य नवनिर्म...