नई दिल्ली, मार्च 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषिधि परियोजना केंद्र सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत देश के हर नागरिक को किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनऔषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर संदेश पोस्ट कर कहा कि इस योजना से जुड़े सभी लोगों और लाभार्थियों को उनकी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से लाखों परिवारों के स्वास्थ्य खर्च में कमी आई है और लोगों को उचित इलाज मिल रहा है।मालूम हो कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की शुरुआत नवंबर 2016 में की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मुहैया कराना और देश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाना है। अधिकारियों के अनुसार,...