सीवान, जून 29 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में रविवार को रगड़गंज चौक के नजदीक बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्रीनारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन बद्री नारायण दास जी महाराज व गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, संचालिका सृष्टि कुमारी, पूर्व शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, प्राचार्य सुबोध कुमार सिंह, डॉ त्रिपुरारी शरण व अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की पहल प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर मिल रही सस्ती दवाओं से जन-जन का कल्याण हो रहा है। संचालन अजय कुमार ने किया। मौके पर प्रो अनिल कुमार सिंह, डेंटिस्ट डॉ अभिषेक, अधिवक्ता चुनचुन सिंह, शशि भूषण सिंह, सुमेश ओझा, योगेंद्र सिंह,...