सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- सुलतानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर में होली के दौरान डीजे बजाने के विवाद में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में होमगार्ड समेत दो आरोपियों पर कोर्ट ने आरोप तय किए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि आरोपियों के इनकार के कारण मुकदमे में साक्ष्य की कार्रवाई 13 अक्टूबर से शुरू होगी। बुधवार को हत्यारोपी होमगार्ड वीरेन्द्र सोनकर और मंगल सेशन जज सुनील कुमार की कोर्ट में हाजिर हुए। जनऊपुर गांव में बीते पांच मार्च को होमगार्ड जवान वीरेंद्र सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बीच डीजे बजाने के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान एक पक्ष के रमेश चंद्र सोनकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली लगने से होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर के पुत्र मोहित की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...