बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आगामी 22 जून को धनबाद में आयोजित आजसू पार्टी के स्थापना दिवस सह जनआक्रोश रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पेटरवार स्थित होटल प्रभात में पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएलए प्रभारी राजेश विश्वकर्मा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को आम जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुमताज अंसारी, गोपाल महतो, संटू सिंह, धनुलाल महतो, चंदन सिन्हा, गणेश महथा, दिनेश महतो, भद्र महतो, निलेश महतो...