जनआक्रोश यात्रा में महिलाओ की उमड़ी भीड़
जौनपुर, अप्रैल 29 -- नौपेड़वा। भाजपा मल्हनी विधानसभा नौपेड़वा मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली गई। बालिका इंटर कालेज बेलापार से निकली जनाआक्रोश रैली नौपेड़वा बाजार पहुंची जहां मौजूद महिलाओं ने विपक्षी पार्टियों की निंदा की। प्रमिला सिंह ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां महिलाओं का वोट तो लेती हैं परन्तु महिलाओं के हित के बारे में बिल्कुल नहीं सोचतीं। इस दौरान मुख्य रूप से नौपेड़वा मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, महामंत्री कपिलमुनि मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, विकास सिंह, विकास गौतम, आशीष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली यह भी पढ़ें- महिलाओं ने विपक्ष का पुतला फूंककर की नारेबाजी यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.