बिजनौर, जून 12 -- डीएम जसजीत कौर ने कहा कि योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जन-जागरूकता और स्वास्थ्य चेतना का पर्व है। उन्होंने बताया कि 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को इस बार का थीम योगा फार हेल्थी एजिंग है। इसके साथ ही योग सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से कहा कि योग दिवस को एक जनआंदोलन के रूप में मनाया जाए और हर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम योग सप्ताह का आयोजन डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग सप्ताह के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह को पूरे जनपद में भव्यता के साथ मनाया जाए इसके अन्तर...