जदयू संगठन में प्रदेश सचिव बने निरंजन
पूर्णिया, जुलाई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 74 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में पूर्णिया के वरिष्ठ जदयू नेता निरंजन कुशवाहा को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनके मनोनयन के साथ ही जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जदयू प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह भी पढ़ें- जदयू के प्रदेश महासचिव बने रामबाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश सचिव बनाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.