भभुआ, जनवरी 24 -- बोले विधायक, गरीबों व दलितों के पक्ष में संघर्ष करते रहे कर्पूरी बाबू भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जदयू व राजद कार्यालय में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जदयू के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपुर विधायक संतोष निराला व करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल व संचालन मनीष कुमार पटेल ने किया। विधायकों ने कहा कि कर्पूरी बाबू गरीबों व दलितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम में राघवेंद्र प्रताप सिंह, लियाकत अंसारी, अतुल पटेल, सुशील जायसवाल, प्रदीप रंजन, सीमा पांडेय, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश सिंह, राजू सिंह, सुनील कुमार, शशि विश्वकर्मा, अखिलेश चंद्रवंशी, डॉ लक्ष्मण, सुरेंद्र त्यागी, मुन्ना भारती, मंदोदरी देवी, बिंदु देवी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, राजद के प्रधान कार्...