जदयू विधायक पर गलत टिप्पणी करने पर मुकदमा
बक्सर, जून 13 -- डुमरांव। फेसबुक पर जदयू विधायक राहुल सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शनिवार को नया भोजपुर में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के करीबी मोनू सिंह ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि नावाडेरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गलत टिप्पणी कर विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाया है। यह लोकतांत्रिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पोस्ट की जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.