जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, नेताओं ने जताई खुशी
औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से श्रवण कुमार को चुने जाने पर जिला जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह तथा जिला जदयू के वरीय उपाध्यक्ष व जिला बीस सूत्री सदस्य सत्येन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि श्रवण कुमार पार्टी के कद्दावर नेता हैं और वे लंबे समय से बिहार विधानमंडल में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। नेताओं ने कहा कि श्रवण कुमार का राजनीतिक सफर बहुआयामी रहा है। पार्टी पर जब-जब छोटे-बड़े संकट आए, उन्होंने निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़कर अपनी कूटनीतिक क्षमता से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.