जदयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, नीतीश कुमार के बाद किसे नया नेता चुनेगी पार्टी?
पटना, अप्रैल 17 -- बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 20 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाई है। संभावना है कि इसमें विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा। नीतीश ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने। सम्राट के नेतृत्व वाली सरकार में जदयू से दो नेताओं विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया, लेकिन सदन में पार्टी का अभी कोई नेता नहीं है। अब तक नीतीश कुमार ही जदयू विधान मंडल दल के नेता थे, लेकिन वह राज्यसभा चले गए हैं, तो आगामी बैठक में नया नेता चुना जा सकता है। फिलहाल, डिप्टी सीएम विजय चौधरी के जदयू विधायक दल का नेता बनाए जाने की अटकलें चल रही हैं। वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार में नंबर दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.