पटना, जुलाई 18 -- जदयू उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। पार्टी की यूपी इकाई ने यह घोषणा की। इसके पहले ग्रामीण विकास व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन जनहितकारी योजनाओं और जदयू की विकासवादी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। मंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश की प्रदेश जदयू कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन में संपन्न हुई। मंत्री ने बिहार सरकार, विशेषकर ग्रामीण विकास विभाग के स्तर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास, सुशासन एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव में ...