जदयू में सभी वर्गों को मिलता उचित सम्मान : अशरफ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- औराई। नयागांव पंचायत के नयागांव में गुरुवार को समारोह हुआ। इसमें जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा कि जदयू का दामन थामे रखिये, यही वह पार्टी है जो सभी वर्गों को उचित सम्मान देती है। कहा की अतिपिछड़ा को आरक्षण देकर पंचायत में अहम प्रतिनिधि बनाया है, दूसरी ओर अन्य पार्टियां मुसलमानों का सिर्फ वोट लेकर भूल जाती है। हैदराबाद के एक आदमी आकर आपके जज्बात से खेल कर भाग जाते हैं, ऐसे लोगों से बचकर रहिये। जदयू नेता नजीर अहमद अंसारी, डॉ. शफीकुर्ररहमान, पूर्व मुखिया बाबर अली राईन, शौकत अली, जदयू के वरिष्ठ नेता गजनफर हुसैन, जदयू नेता इम्तियाज अहमद, मो. शाकिब, नौशाद आलम, कमर आलम तमन्ना, मो. मुदस्सिर, मो. वसी, तनवीर आलम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.