बिहारशरीफ, मार्च 8 -- सरमेरा, निज संवाददाता। ई. निशांत कुमार ने रविवार को पटना में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे प्रखंड के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद, मुखिया कुमारी प्रेमलता, मणि देवी, संजीव कुमार, शिवशंकर कुमार, विपीन महतो, सुरेंद्र यादव व अन्य ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि उनके आने से युवा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। युव नेतृत्व को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...