सासाराम, सितम्बर 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड की ओर से दो अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों में नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पार्टी ने सभी जिलों में महिला नेत्रियों को प्रभारी बनाया है। रोहतास जिले के कार्यक्रम की जिम्मेदारी विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति को दी गई है। उनके साथ पूर्व प्रदेश सचिव सोनम दास को भी रोहतास का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रोहतास की निवासी प्रदेश सचिव सविता नटराज को भोजपुर जिले का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नीतीश कुमार के विचारों व सिद्धांतों का प्रतिफल है जीविका : नागेंद्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...