जदयू महासचिव डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी पर घूस लेने का केस दर्ज, BPSC में नौकरी दिलाने का झांसा; EOU करेगी जांच
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 21 -- पटना की महिला दारोगा के बेटे को बीपीएससी में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कुम्हरार से पूर्व राजद उम्मीदवार और वर्तमान में जदयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी के विरुद्ध आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में जदयू नेता के पिता ब्रजकिशोर प्रसाद, उनकी पत्नी डॉ. रजनी, घूस की रकम देने वाली महिला दारोगा आशा सिंह और उनके बेटे रितेश को भी आरोपित बनाया गया है। जांच की जिम्मेदारी ईओयू की डीएसपी स्वाति कृष्णा को सौंपी गई है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश महासचिव हैं। ईओयू में दर्ज केस (07/26) के मुताबिक, पटना जिला पुलिस बल में कार्यरत आशा सिंह ने अपने बेटे रितेश कुमार को गलत तरीके से बीपीएससी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.