आरा, सितम्बर 3 -- आरा। जदयू महानगर आरा की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी छह सितंबर को भोजपुर जिले के सरैया हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के स्वागत और अभिनंदन की तैयारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को जदयू ने ऐतिहासिक बनाने का लिया संक...