जदयू बैठक में पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
अररिया, मई 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को स्थानीय थाना के समीप स्थित विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की महत्वपूर्ण बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश राय का भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया गया। बैठक में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी एवं सक्रिय बनाने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रमेश सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जदयू बैठक में पंचायत से बूथ स्तर तक संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.